लखनऊ। मंगलवार विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के टिकरा जुगराज करोरा गांव में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती के अवसर पर राम विलास पाल के द्वारा स्थापित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की एक भव्य मूर्ति का अनावरण समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई जी का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुआ था, अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक थी, जिन्होंने भारतीय इतिहास में अपना एक विशिष्ट स्थान बनाया। उनका देहांत 13 अगस्त 1795 को हो गया था।
उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किये थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बरीश सिंह पुष्कर, प्रदेश उपाध्यक्ष सी0 एल0 वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी पाल प्रदेश सचिव ई० संदीप यादव जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, जिला महासचिव शब्बीर खान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजीत यादव, डॉ० सत्य प्रकाश पाल, सतीश पाल, बहन अर्चना रावत, प्रधान श्री दुर्गा प्रसाद टिकरायुगराज, विधानसभा अध्यक्ष उमा शंकर वर्मा, विपिन पाल, अनुराग पाल, राम सागर पासी, मनीष यादव, अनिल पासी, एडवोकेट मनोज यादव, एडवोकेट अशोक पाल, एडवोकेट नन्द लाल पाल, एडवोकेट तेज पाल, सीता राम पाल, पुष्कर पाल जिला पंचायत सदस्य, राम किशोर रावत, कुलदीप यादव, अर्जुन पाल, अजय पाल, अभिषेक पाल, मो० हनीफ, प्रमोद कश्यप, लवकुश पाल, हरिश्चंद पाल, राज कुमार पाल, सत्य नारायण पाल, राजेन्द्र पाल, ओम प्रकाश दिवाकर सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।












