Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा के श्रद्धालु नेपाल में सड़क हादसे में घायल:प्रभु नाथ बाबा के...

इटवा के श्रद्धालु नेपाल में सड़क हादसे में घायल:प्रभु नाथ बाबा के दर्शन करने जाते समय हादसा, ट्रक ने मारी टक्कर


नेपाल में मंगलवार को एक सड़क हादसे में इटवा नगर पंचायत के कई श्रद्धालु घायल हो गए। ये श्रद्धालु प्रभु नाथ बाबा के दर्शन के लिए कार से जा रहे थे, अभी धान खोला के पास उनकी कार और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, इटवा नगर पंचायत के निवासी श्रद्धालु मंगलवार को अपनी कार (नंबर GJ05JR5973) से पड़ोसी देश नेपाल स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल प्रभु नाथ बाबा के दर्शन के लिए निकले थे। धान खोला के मौड पर उनकी कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार अमित पाण्डेय, बालकराम यादव, सरोज गौड़, नीशू गौड़ और हर्षित गौड़ घायल हो गए। सूचना मिलते ही नेपाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इटवा नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी घायल इटवा नगर पंचायत के निवासी हैं और नेपाल के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments