नगर पंचायत बृजमनगंज के रामलीला पड़ाव में ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार (बड़ा मंगल) के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भी सम्मिलित होकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने भगवान हनुमान को पूड़ी, सब्जी, हलुआ और लड्डू का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने घरों को भी ले गए। इसी क्रम में, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने रामलीला पड़ाव स्थित शिव मंदिर पर बड़े मंगलवार की रात सुंदरकांड पाठ और सहभोज का आयोजन भी किया। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होकर देर रात तक चला। इसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शिव मंदिर में स्थापित हनुमान मंदिर पर भगवान राम और हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण ‘श्री राम और हनुमान जी की जय हो’ के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने सभी के जीवन में मंगल और आनंद के वास की प्रार्थना की। कार्यक्रम में सभासद जे पी गौड़, राजू जायसवाल, मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, मोनू शुक्ला, कुसुम लता, पूजा जायसवाल सहित कई समाजसेवी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन:चेयरमैन ने सुंदरकांड का कराया पाठ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












