सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के डीआईजी दीपक बरनवाल ने महराजगंज जनपद स्थित भारत-नेपाल की सोनौली सीमा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नोमैंसलैंड पर स्थित सीमा चौकी का निरीक्षण किया तथा सीमा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) और बॉर्डर पर लगाए गए जांच उपकरणों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डीआईजी को सीमा पर लोगों की आवाजाही, सुरक्षा जांच और निगरानी व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भारतीय और नेपाली अधिकारियों के साथ हुई बैठक सोनौली सीमा चौकी पर डीआईजी ने भारत और नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सीमा सुरक्षा, समन्वय और विभिन्न प्रशासनिक चुनौतियों पर चर्चा की गई। दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा प्रबंधन को और बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। सोनौली सीमा महत्वपूर्ण ट्रांजिट रूट- डीआईजी पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी दीपक बरनवाल ने कहा कि भारत-नेपाल की सोनौली सीमा एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट रूट है। यहां इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिससे यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को सुविधा मिलेगी। आम नागरिकों को सुविधा, संदिग्धों पर रहेगी नजर डीआईजी ने कहा कि नेपाल भारत का मित्र देश है और दोनों देशों के बीच आवागमन को सुगम बनाना प्राथमिकता है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे। उन्होंने कहा कि सीमा का दुरुपयोग करने या गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में एसएसबी डीआईजी ने सोनौली सीमा का दौरा किया:नोमैंसलैंड चौकी और निर्माणाधीन आईसीपी का लिया जायजा, नेपाली अधिकारियों संग बैठक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












