श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित अड़राई के मदरसा दारुल उलूम अल जामियातुल कादरिया से लापता 18 वर्षीय छात्र सुहेल का 13वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। जानकारी के अनुसार, चौगोई गांव निवासी जमील अली ने सोनवा थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनका पुत्र सुहेल अड़राई स्थित मदरसे में रहकर पढ़ाई करता था और 21 मई 2026 से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है। संभावित स्थानों पर गहनता से खोजबीन की जा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ भी जारी है। क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि छात्र के लापता होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें युवक की तलाश के लिए लगातार प्रयासरत हैं और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही हैं। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। छात्र के 13 दिन बाद भी लापता होने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
सोनवा में मदरसे से छात्र लापता:13 दिन बाद भी सुराग नहीं, परिजनों परेशान; जांच में जुटी पुलिस टीम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












