लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम मनिकौरा की छात्रा अदिति ने एक पुस्तक लेखन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी लिखित पुस्तक का चयन बच्चों के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय लेखन मंच ब्रीबुक्स (Bribooks) पर प्रकाशन के लिए किया गया है। यह मंच विश्वभर के युवा लेखकों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।नवजीवन मिशन स्कूल विद्यालय के प्रधानाचार्य साजी लुईस ने बताया कि अदिति की पुस्तक “ए सक्सेस, गुड हैबिट” को राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान मिला है। इसके अतिरिक्त, उनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 100 युवा लेखकों में भी हुआ है।प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि अदिति की इस उपलब्धि के कारण उन्हें भारत सरकार के प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकित किए जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। अदिति की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।विद्यालय की लाइब्रेरियन प्रीति चौधरी के मार्गदर्शन में साहित्यिक गतिविधियों के सफल संचालन से विद्यार्थियों में लेखन के प्रति रुचि विकसित हुई है।विद्यालय परिवार ने अदिति को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बताया गया है कि अदिति को बचपन से ही लेखन और साहित्य में विशेष रुचि थी। अपनी रचनात्मक सोच और उत्कृष्ट लेखन शैली के दम पर उन्होंने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी पुस्तक में समाज, शिक्षा, पर्यावरण और नैतिक मूल्यों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।अदिति की इस सफलता पर क्षेत्र के शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। परिजनों ने बताया कि अदिति भविष्य में भी लेखन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूना चाहती हैं और साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देना उनका मुख्य उद्देश्य है।मनिकौरा की इस बेटी की उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य बच्चों और युवाओं को भी अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अदिति को पुस्तक लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान:उनकी पुस्तक ‘ए सक्सेस, गुड हैबिट’ ब्रीबुक्स पर प्रकाशित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












