महराजगंज जनपद के मिठौरा विकास खंड स्थित ग्रामसभा बारवां-सोनियाँ में स्वच्छता अभियान प्रभावित दिख रहा है। गांव की मुख्य सड़कों और बस्तियों की नालियां कई महीनों से चोक पड़ी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नियुक्त सफाईकर्मी महीनों से अनुपस्थित है। उसकी लापरवाही के कारण नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है, जिससे पूरे गांव में गंदगी फैल रही है। नालियों की सफाई न होने से गंदा और बदबूदार पानी सड़कों तथा रास्तों पर बह रहा है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी के कारण मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। सफाईकर्मी की मनमानी और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर आज गांव के प्रमुख नागरिकों और ग्रामीणों ने मौके पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बुदेस यादव, अमलूस, रघुबर, अनवर और उपेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि “महीनों से सफाईकर्मी गांव नहीं आता। नालियां गंदगी से भरी हैं और बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। यदि जल्द ही नालियों की पूरी तरह से सफाई नहीं कराई गई और लापरवाह सफाईकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो हम सभी ग्रामीण उच्चाधिकारियों के कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।”
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मिठौरा में महीनों से नालियां चोक:सफाईकर्मी की अनुपस्थिति से ग्रामीण आक्रोशित, बीमारियों का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












