Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गौर CHC में एक डॉक्टर संभाल रहे व्यवस्था:रोज 170 मरीजों का इलाज,...

गौर CHC में एक डॉक्टर संभाल रहे व्यवस्था:रोज 170 मरीजों का इलाज, अधीक्षक पर लापरवाही के आरोप

#बस्ती_न्यूज

गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल की पूरी व्यवस्था लगभग एक ही डॉक्टर के भरोसे चल रही है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि डॉ. रजनीश श्रीवास्तव अकेले ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य सभी चिकित्सीय कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन करीब 160 से 170 मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ मेडिकल संबंधी औपचारिकताएं भी पूरी करनी पड़ती हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों की कमी के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। यह स्थिति मरीजों के लिए चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. भास्कर यादव पर अक्सर अस्पताल से अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधीक्षक की गैरमौजूदगी के कारण अस्पताल की व्यवस्थाओं की निगरानी प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तत्काल तैनाती कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग की है। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक भास्कर यादव ने बताया कि वे मीटिंग या कभी-कभार कोर्ट के काम से बाहर रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में जो भी स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद होता है, उसे ही ड्यूटी करनी पड़ती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments