मोहम्मदी-खीरी,03 जून(तरूणमित्र)। नगर के एक मोहल्ले मे किराये के मकान पर रह रहे एक युवक ने 7 वर्षीय बच्ची को टॉफी दिलाने का बहाने ले गया और उससे रेप किया। आरोपी युवक शाहजहांपुर जिले का निवासी है और रिश्ते में पीड़िता का सगा फूफा है। परिजन खून से लथपथ बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे, हालत नाजुक होने पर इलाज डॉक्टरों ने किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया उसका बहनोई सुमित निवासी सिधौली शाहजहांपुर उनके मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रह रहा था। मंगलवार देर शाम सुमित ने
उसकी सात साल की बेटी को टॉफी दिलाने का लालच दिया और मकान के पीछे झाड़ियों में बुला ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
टॉफी दिलाने के बहाने युवक ने 7 वर्षीय बच्ची का किया रेप।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












