Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, गंभीर घायल:शोहरतगढ़-बढ़नी हाइवे पर मड़वा चौराहा के...

बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, गंभीर घायल:शोहरतगढ़-बढ़नी हाइवे पर मड़वा चौराहा के पास हादसा


शोहरतगढ़-बढ़नी हाइवे मार्ग पर मड़वा चौराहा के पास बुधवार को एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शत्रुघ्न (42) पुत्र दुर्गा भारती के रूप में हुई है, जो शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के कोटिया चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम पिपरा का निवासी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक चालक शोहरतगढ़ की तरफ से अपने घर पिपरा जा रहा था, तभी उसने अपनी बाइक पर से नियंत्रण खो दिया। वह हेलमेट भी नहीं पहने हुए था, जिसके कारण चोटें गंभीर आईं। हादसा देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायल शत्रुघ्न को घर ले गए। इस घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक इस हादसे की कोई जानकारी नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments