Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोपी गिरफ्तार:शोहरतगढ़ पुलिस ने 72 घंटे में...

दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोपी गिरफ्तार:शोहरतगढ़ पुलिस ने 72 घंटे में की कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश


सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के एक आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है। यह कार्रवाई शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में हुई। शोहरतगढ़ पुलिस ने की कार्यवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में यह गिरफ्तारी की गई। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक परमानंद राय और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर परसा स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग से अभियुक्त को पकड़ा। रेलवे क्रॉसिंग से अभियुक्त को पकड़ा यह मामला शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया का है। कुछ दिन पहले यहां एक विवाहिता का शव उसके ससुराल में छत की कुंडी से लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने शव को उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची मृतका के पिता ने उसके पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया था। धारा 3/4 के तहत दर्ज था मामला गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिनेश यादव उर्फ बुडाऊ (उम्र करीब 27 वर्ष) पुत्र मन्नु यादव निवासी ग्राम पड़रिया, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक परमानंद राय और हेड कांस्टेबल मनोज प्रसाद शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments