#बस्ती_न्यूज
पचवस-बस्ती के राजकीय महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से विज्ञान और वाणिज्य संकाय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने दोनों संकायों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही, महाविद्यालय की सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्धता की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं किसी भी कार्यदिवस में महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। महाविद्यालय में एनसीसी, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और खेल जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पचवस-कॉलेज में विज्ञान-वाणिज्य संकाय में प्रवेश शुरू:नए सत्र से प्रक्रिया प्रारंभ, शिक्षक नियुक्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












