बहराइच के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने लगभग 73.94 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो प्रमुख इंटरलॉकिंग सड़कों का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। विधायक ने सबसे पहले ग्राम सोहरियांवा में 31.36 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 600 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क शुभम शुक्ला के आवास से शुरू होकर सुशील कुमार तिवारी के घर तक बनाई जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग लंबे समय से जर्जर था और बरसात के दिनों में आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता था। इस सड़क के बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने और ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के दौरान होने वाले जलभराव और कीचड़ की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी। इसके बाद, विधायक ने लखाही पुतली मुख्य मार्ग पर 42.58 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दूसरी इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क दद्दन गोस्वामी के आवास से नहर पुल तक बनाई जाएगी, जो आगे पयागपुर–शिवदहा संपर्क मार्ग से जुड़ेगी। इस मार्ग के बनने से आसपास के कई गांवों का आवागमन आसान होगा। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की नींव होता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामरंग शुक्ला एवं राजकुमार शुक्ला, प्रधान वैजनाथ सिंह, पेशकर बाबा, प्रदीप त्रिपाठी, कपीश सिंह, संतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
पयागपुर विधायक ने किया दो सड़कों का शिलान्यास:73.94 लाख की लागत से बनेंगे इंटरलॉकिंग मार्ग, हजारों को मिलेगा लाभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












