#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की मौत के बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब दाह संस्कार से ठीक पहले उनकी अर्थी रोक दी गई। मृतक के भाई ने बहन के पति पर मौत को लेकर आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बीमारी के बाद हुई थी वृद्ध की मौत यह मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा दुबौला का है। जानकारी के अनुसार, विशुनपुर निवासी जवाहर लाल उपाध्याय के घर उनके साले कृष्ण मुरारी (70) पिछले करीब दो वर्षों से रह रहे थे। कृष्ण मुरारी मूल रूप से सोनहा थाना क्षेत्र के निवासी थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। अर्थी उठी तो भाई ने जताया संदेह परिजनों के अनुसार, बीती रात कृष्ण मुरारी की मौत हो गई। शुक्रवार को परिवार और ग्रामीण उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी मृतक के भाई ने उनकी मौत को लेकर संदेह जताया और तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार मौत पर सवाल उठने की जानकारी मिलते ही कप्तानगंज पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रुकवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जांच में जुटी पुलिस, रिपोर्ट का इंतजार वृद्ध की मौत को लेकर परिजनों के बीच उठे सवालों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वृद्ध की मौत बीमारी के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दाह संस्कार से पहले रोकी गई वृद्ध की अर्थी:बस्ती में भाई ने जताई मौत पर आशंका; पोस्टमार्टम में खुलेगा राज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












