#बस्ती_न्यूज
बस्ती विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण उमस और गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को पूरी रात बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर, शाम 7:30 बजे से गुरुवार दोपहर तक लगभग 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति अनियमित रही। विद्युत आपूर्ति में बाधा के कई कारण सामने आए। इनमें न्यूट्रल तार का टूटना, जम्पर कटना, एलटी लाइन में खराबी, लो-वोल्टेज की समस्या और अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर का बार-बार ट्रिप होना शामिल है। पटेल चौक से जुड़े पचपेडिया मोड़ और बाल कारागार के पास जम्पर कट गया, जबकि पांडे बाजार फीडर से जुड़ी विधायक गली में न्यूट्रल तार टूट गया। दक्षिण दरवाजा फीडर से जुड़े चिकवा टोला में रातभर लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही, वहीं रसूल नगर में बिजली के उपकरण जल गए। हतियागढ़ फीडर से जुड़ी पठान टोला और दफाली टोला में भी जम्पर कटने की शिकायत मिली। इन समस्याओं के कारण कई इलाकों में बिजली बहाल होने में लंबा समय लगा। दफाली टोला मोहल्ले में एक फेस की बिजली जाने के बाद उसे ठीक करने में लगभग 8 घंटे का समय लगा। रात 10 बजे से 1 बजे के बीच चार बार बिजली कटी और 1 बजे के बाद कटी बिजली सुबह 7:30 बजे बहाल हो पाई। इस दौरान भीषण गर्मी और उमस से बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग काफी परेशान रहे, कई लोग छतों, आंगन या सड़कों पर हाथ में पंखे लिए घूमते दिखे। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र पुरानी बस्ती के सीयूजी नंबर पर लगातार व्यस्त बताया गया। अवर अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रात या सुबह में नहीं उठा। विद्युत सब-स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि कर्मचारियों की कमी थी, रात में प्रत्येक फीडर पर केवल एक कर्मचारी तैनात था, जिसके कारण मरम्मत कार्यों में अधिक समय लगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पुरानी बस्ती में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित:बुधवार शाम से गुरुवार दोपहर तक रही समस्या
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












