Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जिओ टावर कंपनी पर भी मुकदमा दर्ज:बस्ती में टावर पर चढ़कर हंगामा...

जिओ टावर कंपनी पर भी मुकदमा दर्ज:बस्ती में टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम खमरियासुजात में जिओ टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में जिओ टावर कंपनी के खिलाफ भी सुरक्षा में लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना 3 जून की शाम को हुई, जब ग्राम खमरियासुजात निवासी जन्मेजय सिंह शराब के नशे में गांव के बाहर स्थित जिओ टावर पर चढ़ गया। उसने टावर से कूदने की धमकी दी और लोगों को उकसाने वाले शब्दों का प्रयोग किया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक का अपने बड़े भाई दिवाकर सिंह से जमीन और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद और कुछ लोगों के उकसावे के कारण वह शराब के नशे में टावर पर चढ़ा और अपने भाई से पैसे की मांग करने लगा। युवक को नीचे उतारने के बाद हर्रैया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि जन्मेजय सिंह उर्फ जय सिंह और जिओ टावर कंपनी के खिलाफ हर्रैया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments