Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भौंरी बहोरवा में 5 दिन से अंधेरे में 25 परिवार:बहराइच में ट्रांसफार्मर...

भौंरी बहोरवा में 5 दिन से अंधेरे में 25 परिवार:बहराइच में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी


बहराइच जिले के फखरपुर पावर हाउस क्षेत्र के ग्राम भौंरी बहोरवा में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 25 परिवारों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार विभाग को दी गई, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया। भीषण गर्मी, उमस और पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ट्रांसफार्मर खराब होने से ठप हुई बिजली ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले अचानक खराब हो गया था। इसके बाद गांव के एक बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल फखरपुर पावर हाउस और संबंधित अधिकारियों को दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 25 परिवारों पर पड़ा सीधा असर भौंरी बहोरवा गांव के मेड़ीलाल यादव, ननके, जुग्गीलाल, चंदन गिरी बाबा, भुलन, तिलकराम, दिलेराम, धर्मदाश, रामनाथ, नंदलाल, भंडारी, बाबू, रामचंद्र, रामतीरथ, राजकिशोर और जगमोहन सहित करीब 25 परिवार पिछले 120 घंटों से बिजली के बिना जीवन यापन कर रहे हैं। पेयजल संकट से बढ़ी परेशानी बिजली न होने के कारण घरों में लगे मोटर और नलकूप बंद पड़े हैं। इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं, मोबाइल चार्जिंग, पंखे और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रभावित हो गई हैं। गर्मी और मच्छरों से बेहाल लोग ग्रामीणों का कहना है कि रात में उमस और मच्छरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो रही है। बिजली न होने से लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। लगातार पांच दिनों से बिजली न मिलने के कारण लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे पावर हाउस का घेराव करने और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments