Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के इकौना में पर्यावरण दिवस पर रैली:महामाया राजकीय महाविद्यालय ने किया...

श्रावस्ती के इकौना में पर्यावरण दिवस पर रैली:महामाया राजकीय महाविद्यालय ने किया आयोजन


श्रावस्ती जनपद के इकौना विकास खंड स्थित महामाया राजकीय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्राचार्य एवं नोडल उच्च शिक्षा, श्रावस्ती डॉ. धर्मेंद्र गुप्त के नेतृत्व में निकाली गई। रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस दौरान बताया गया कि जिस तरह से आज विश्व का प्राकृतिक परिवेश बदल रहा है, ऐसे में सकारात्मक प्राकृतिक संतुलन ही इसे बचा सकता है। जल, जंगल और ज़मीन को सह-अस्तित्व के लिए सर्वाधिक आवश्यक घटक बताया गया। सभी से अपील की गई कि अधिक से अधिक पौधरोपण करके पर्यावरण को व्यवस्थित किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. श्याम नारायण वर्मा, डॉ. उपेंद्र कुमार सोनी, डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा, संघनाथ, यशवंत, माधवराज, दीनानाथ सहित कई छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments