बस्ती – शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डारीडीहा स्थित एन एजुकेशन 24 लाइब्रेरी परिसर में नंदी गौ सेवा एवं वृक्षारोपण संस्थान के बैनर तले बृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर संस्थान की संस्थापक निशा पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ केवल पर्यावरण को शुद्ध ही नहीं करता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखता है।
निशा पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती का श्रृंगार हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। वृक्ष भंडारा के माध्यम से लोगों को पौधे उपलब्ध कराए गए तथा उनके संरक्षण का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित बस्ती और स्वच्छ वातावरण के लिए निरंतर वृक्षारोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि संस्थान द्वारा भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।इस अवसर पर अवनीश पाण्डेय बंटी, अमित गोंड, अजीत, आदित्य, शुभ, अखिल, प्रिंस, सनी, ममता, महिमा, रितु, नितिन ,आशुतोष आदि पर्यावरण प्रेमी, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपणः दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












