HomeHealth & Fitnessडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित।

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 05 जून, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की अन्तिम स्थायी पात्रता सूची (PWL) बनाये जाने के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व ब्लॉक प्रमुख पौली राममिलन यादव उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 30 जून 2026 तक ग्राम सभा की खुली बैठक ग्राम पंचायत में आयोजित करने हेतु रोस्टर जारी करने हेतु परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा निवर्तमान ग्राम प्रधान /प्रशासक को ग्राम सभा की विशेष खुली बैठक आयोजित करने हेतु अधिकृत किया गया और खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त कार्यवाही यथा-स्थलीय सत्यापन, ग्रामसभा की बैठक, पोर्टल पर फीडिंग अपनी देख-रेख में विशेष ध्यान देकर निर्धारित अवधि में सम्पन्न कराएं। किसी अपात्र का चयन न होने पाए, समस्त अभिलेख संरक्षित रखा जाये।
बैठक में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2026-27 के तहत पात्र लाभार्थियों का यथाशीघ्र चयन कर जनपद को प्राप्त लक्ष्य की स्वीकृति करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि 18 से 50 वर्ष की निराश्रित / विधवा महिला, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग तथा दैवीय आपदा से बेघर परिवार जिनके पास पक्का मकान / कमरा न हो, सर्वथा पात्र हो, विकास खण्ड स्तर पर अपना आवेदन जाबकार्ड, बैंक पासबुक, मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दैवीय आपदा पीडित प्रमाण पत्र आदि के साथ कर सकते हैं।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी/प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी संजीव राय, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments