विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून 2026 को विधानसभा पयागपुर के अंतर्गत मण्डल विशेश्वरगंज के ग्राम पेरा बंजरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधानसभा पयागपुर के संयोजक निशंक त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह अभियान प्रकृति के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया, जिससे प्रकृति संरक्षण के इस जनआंदोलन को सशक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर पयागपुर योगेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आनंद पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष विष्णु दयाल चौहान, सेक्टर संयोजक शिव कुमार तिवारी, प्रधान हरदाही रामकिशुन सहित गोकर्ण मौर्य, ठाकुर प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, अर्जुन बाबा, जगदम्बा प्रसाद, शत्रोहन बाबा, कमलेश गोस्वामी, इन्द्रेश गोस्वामी, सतेंद्र गोस्वामी, अभिमन्यु गोस्वामी, उमेश गोस्वामी, राजेश कुमार, रोशन गोस्वामी, विकास गोस्वामी एवं समस्त सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बहराइच में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण:’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत संकल्प
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












