त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर में शुक्रवार शाम एक धुलाई सेंटर पर टीवीएस मोटरसाइकिल में आग लग गई। धुलाई के बाद स्टार्ट करने के प्रयास में चिंगारी निकलने से यह हादसा हुआ। बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। बिस्कोहर निवासी हरीराम अपनी मोटरसाइकिल धुलवाने के लिए सेंटर पर ले गए थे। धुलाई के बाद जब उन्होंने बाइक स्टार्ट करने का प्रयास किया, तो वह चालू नहीं हो रही थी। आसपास के लोगों के अनुसार, चालक लगातार किक मार रहा था। इसी दौरान इंजन से चिंगारी निकली, जिसने पेट्रोल टैंक को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते मोटरसाइकिल आग का गोला बन गई और कुछ ही देर में जलकर राख हो गई। चालक ने समय रहते बाइक छोड़ दी, जिससे वह सुरक्षित रहा और कोई बड़ा हादसा टल गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मिट्टी-बालू डालकर आग पर काबू पाया। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
बिस्कोहर में धुलाई के बाद बाइक जली:स्टार्ट करते समय निकली चिंगारी से हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












