श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक स्थित अचरौरा शाहपुर गांव में पानी की टंकी पर बच्चों के चढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टंकी की अधूरी बाउंड्री वॉल के कारण बच्चे आसानी से परिसर में प्रवेश कर सीढ़ियों के सहारे ऊपर तक पहुंच जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासियों श्याम लाल, बछराज, जाफर खान और इरफान ने बताया कि टंकी के चारों ओर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उनका कहना है कि बच्चे अक्सर टंकी पर चढ़कर वीडियो बनाते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस पानी की टंकी का उद्घाटन पिछले वर्ष मई माह में हुआ था। उद्घाटन के दिन कुछ समय के लिए ट्रायल के तौर पर पानी की आपूर्ति की गई थी, लेकिन उसके बाद से नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। एक साल बीत जाने के बावजूद ग्रामीणों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि टंकी की अधूरी बाउंड्री वॉल का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। ग्राम प्रधान मंजू देवी के प्रतिनिधि ने बताया कि बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। साथ ही, जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है।
जमुनहा में पानी की टंकी पर चढ़ रहे बच्चे:वायरल वीडियो से सुरक्षा पर उठे सवाल, हादसे की आशंका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












