Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुद्राच्छ गांव में बिजली गुल:तेज आंधी से खंभे-तार टूटे, ग्रामीण अंधेरे में...

दुद्राच्छ गांव में बिजली गुल:तेज आंधी से खंभे-तार टूटे, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के साउघाट ग्राम पंचायत के दुद्राच्छ गांव में तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। आंधी से बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है। गांव में दो से तीन बिजली के खंभे और कुछ पेड़ गिर गए, जिससे बिजली के तार टूट गए। इस घटना के बाद से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। जेई अमित कुमार ने बताया कि शाम के समय आए आंधी-तूफान के कारण पेड़ और खंभे गिरने से तार टूट गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरम्मत का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। स्थानीय निवासियों चंदर कुमार, दुर्गेश कुमार, अज्जू कुमार, राजू कुमार और प्रिंस कुमार ने बताया कि तेज आंधी और तूफान से हुए इस नुकसान के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि बरसात के मौसम में बिजली न होने से सांप और गोजर जैसे जहरीले जीवों का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments