Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में पेट्रोल चोरी करते युवक पकड़ा गया:घर के बाहर खड़ी बाइक...

बहराइच में पेट्रोल चोरी करते युवक पकड़ा गया:घर के बाहर खड़ी बाइक से निकाला, न्यायालय में पेश किया


बहराइच जिले में पेट्रोल की किल्लत के बीच एक युवक को बाइक से पेट्रोल चोरी करते हुए पकड़ा गया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया गया। यह घटना रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज बाजार में हुई। यहां रहने वाले मनीष नामक युवक की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक उनकी बाइक से बोतल में पेट्रोल निकाल रहा था, जिसे देखकर पास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी के पेट्रोल के साथ युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान इलाके के चांद बाबू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 305/317 के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments