Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 81 मरीजों का परीक्षण:नरहरिया और बरदहिया केंद्रों...

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 81 मरीजों का परीक्षण:नरहरिया और बरदहिया केंद्रों पर निशुल्क दवाएं भी बांटी गईं

#बस्ती_न्यूज

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरहरिया और बरदहिया में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 81 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। नरहरिया केंद्र पर डॉ. आरपी सिंह ने 40 मरीजों का परीक्षण किया, जबकि बरदहिया में महिला चिकित्सक डॉ. इंद्रावती ने 41 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट विजय कुमार ने बताया कि मेले में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और चर्म रोग से संबंधित मरीज पहुंचे थे। लैब टेक्नीशियन अजय चौधरी ने 23 मरीजों का ब्लड टेस्ट किया। इनमें 2 मलेरिया, 10 हीमोग्लोबिन, 4 ब्लड ग्रुप और 9 शुगर टेस्ट शामिल थे। मेले में स्टाफ नर्स पूनम यादव और सपोर्ट स्टाफ रामावती सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments