बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बरगाहपुर ग्राम सभा के टोला कलईगढ़ में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने बृजमनगंज थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों शिकायतों की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया। मु. रफी की तहरीर पर समीर, अरशद, एजाज और मु. अनीश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मु. अनीश की तहरीर पर मु. रफी, सुल्तान, लुकमान और जुनैद के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। ये सभी बरगाहपुर ग्राम सभा के टोला कलईगढ़ के निवासी हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में मारपीट का मामला:आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












