महाराजगंज:
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस (UP Police Constable) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को देखते हुए महाराजगंज पुलिस और ट्रैफिक निदेशालय ने कमर कस ली है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शहर में भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
*परीक्षा की तारीखें और समय*
लिखित परीक्षा 08 जून, 09 जून और 10 जून 2026 को आयोजित की जा रही है। जनपद के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में होगी:
प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
यातायात नियम और नो-एंट्री का समय
परीक्षा को सुरक्षित और जाम-रहित संपन्न कराने के लिए कस्बा महाराजगंज में दिनांक 08.06.2026 से 10.06.2026 तक भारी और कमर्शियल वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
प्रतिबंध का समय: सुबह 07:00 बजे से शाम 19:00 (07:00) बजे तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
*ये रहेंगे प्रमुख नो-एंट्रीऔर
डायवर्जन पॉइंट्स*
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इन 4 प्रमुख जगहों पर नो-एंट्री और डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं:*
सिन्दुरिया नो-इन्ट्री/डायवर्जन
शिकारपुर नो-इन्ट्री/डायवर्जन
झनझनपुर नो-इन्ट्री/डायवर्जन
पकड़ी चौकी नो-इन्ट्री/डायवर्जन
आम जनता और यात्रियों की सहूलियत के लिए आपातकालीन वाहन (एम्बुलेंस आदि) और रोडवेज यात्री बस सेवाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी और हमेशा की तरह जारी रहेंगी।












