Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में विशाल हिंदू महासम्मेलन आयोजित:सीएम योगी के जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं...

बस्ती में विशाल हिंदू महासम्मेलन आयोजित:सीएम योगी के जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को हरैया के तपसी धाम में एक विशाल हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संगठन पदाधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से तपसी धाम का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संसदीय कार्य समिति के सदस्य जयप्रकाश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अभिप्रिया सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जयप्रकाश सिंह ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह परंपरा विश्व को मानवता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों का संदेश देती है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज में सांस्कृतिक चेतना और एकजुटता को मजबूत करने वाला बताया और युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम स्थल पर लगातार ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष गूंजते रहे। इस अवसर पर तपसी धाम के महंत बाबा जय बक्श दास, डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल, संजय द्विवेदी, दिग्विजय सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, नितिन चौबे, अतुल सिंह, सौरभ त्रिपाठी सहित कई धर्मप्रेमी, संगठन पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments