बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक का शव उसके पुराने घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। यह घटना शिवदहा पिपरा कमाल गांव की है। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बृजेश के रूप में हुई है। उसकी मां मनीषा देवी ने बताया कि बृजेश दोपहर करीब 3 बजे गांव में स्थित अपने पुराने घर की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में गया था। काफी देर तक वापस न आने पर जब परिजनों ने देखा, तो वह कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पयागपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और सबूत जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
बहराइच में फंदे से लटका मिला युवक का शव:दूसरी मंजिल पर गया था, देर तक न लौटने पर घर वाले पहुंचे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












