HomeHealth & Fitnessनोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी और प्रभावी कार्रवाई के अभाव में बिना स्वीकृत नक्शे के बहुमंजिला इमारतें खड़ी की जा रही हैं। ताजा मामला शहर के लोकनगर क्षेत्र में गायत्री स्वीट हाउस के पास ट्रांसफार्मर के बगल का है, जहां बेसमेंट सहित पांच मंजिला इमारत तैयार हो चुकी है। एक ओर जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा शहर में बने बेसमेंटों की जांच के लिए टीम गठित कर कार्रवाई कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर बिना मानचित्र स्वीकृति के बहुमंजिला निर्माण धड़ल्ले से जारी है। इससे संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो अवैध निर्माण पहले से हो चुके हैं, उन पर कार्रवाई हो या न हो, लेकिन आगे ऐसे निर्माण न हो सकें, यह सुनिश्चित करना विकास प्राधिकरण और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका। सूत्रों के अनुसार उन्नाव विकास प्राधिकरण (यूडीए) की ओर से निर्माणकर्ता को दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी रहा और इमारत खड़ी हो गई। ऐसे में नोटिसों की प्रभावशीलता और विभागीय निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। शहर में बढ़ते अवैध निर्माणों को लेकर आमजन में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा निर्माण नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

चर्चा है कि यूडीए में तैनात कर्मी विजय और अखिलेश दिनभर शहर में घूमकर निर्माणाधीन इमारतों को चिन्हित करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments