HomeHealth & Fitnessथाने में पुलिस होती रही, तो दुकानों में लूटपाट करते रहे लुटेरे

थाने में पुलिस होती रही, तो दुकानों में लूटपाट करते रहे लुटेरे

थाने में पुलिस होती रही, तो दुकानों में लूटपाट करते रहे लुटेरे

दुकानों में लूटपाट के विरोध में दुकानदारों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

नन्दकिशोर दास 

बेगूसराय ब्यूरो। जिले के बछवारा थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। इससे स्पष्ट है कि पुलिस सोती रहती है और अपराधी लूट-खसोट करते रहता है। बीती रात भी अपराधियों ने थाना क्षेत्र के फतेहा चौक के समीप तीन दुकानों में घुसकर हथियार के बल पर हजारों रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। सोमवार को घटना के विरोध में स्थानीय लोग एवं दुकानदारों ने एनएच 28 को जामकर अपना विरोध प्रदर्शन एवं पुलिस के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया है। इस दौरान सोती पुलिस को रातभर जागकर फतेहा चौक पर गश्ती सहित सुरक्षा की मांग की है। दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि बीते शाम तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और पहले दुकान में घुस गए। उसके बाद 20,000 रुपए की मांग शुरू करने लगा। दुकानदार के द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो अपराधियों ने जबरन दुकान के लॉकर में रखे लगभग 15,000 रुपए निकाल लिया। साथ ही बगल के और दो दुकानों में उपलब्ध राशि लूट ली एवं हथियार चमकाते हुए वहां से फरार हो गया। गौरतलब है कि बछवारा थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। पिछले दिनों अपराधियों ने चमथा में कटाव निरोधी कार्य स्थल पर पहुंचकर गोलीबारी की थी, मजदूरों के साथ मारपीट एवं लेवी की मांग की थी। वहीं, चमथा में शराब कारोबार का विरोध करने पर अपराधियों ने तीन घर में आग लगा दी थी। पिछले 6 जून को अपराधियों ने थाना क्षेत्र के नारेपुर पश्चिम गांव में दो पक्षों के बीच सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। बीते रात फतेहा चौक पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। कहीं न कहीं ऐसा प्रतीत हो रहा है की बछवारा थाने की पुलिस बिल्कुल निकम्मी हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments