Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न:13 केंद्रों पर 8,704 अभ्यर्थियों ने दी...

महराजगंज में पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न:13 केंद्रों पर 8,704 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा


महराजगंज में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8,704 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। जनपद में प्रत्येक पाली में 5,760 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली में 4,354 तथा द्वितीय पाली में 4,350 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 8,704 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,816 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले में व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया था। निर्धारित मानक के अनुसार 1 पुलिस उपाधीक्षक, 23 निरीक्षक/थाना प्रभारी, 30 उपनिरीक्षक, 109 मुख्य आरक्षी, 202 आरक्षी, 104 महिला आरक्षी तथा 13 एलआईयू कर्मियों सहित कुल 482 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के लिए 3 पुलिस उपाधीक्षक, 6 निरीक्षक, 13 उपनिरीक्षक, 33 पुलिसकर्मी तथा 17 यातायात पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई। इस प्रकार परीक्षा ड्यूटी में कुल 554 पुलिसकर्मी लगाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच एवं फ्रिस्किंग कराई गई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था रही। केंद्र प्रभारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाए रखा गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और सतर्क ड्यूटी के चलते पहले दिन की परीक्षा पूरी शुचिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उन्होंने यह भी बताया कि भर्ती परीक्षा का आयोजन मंगलवार को भी जनपद के सभी 13 केंद्रों पर होगा, जिसमें 11,520 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments