Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के नानपारा आईटीआई में तीन नई ट्रेड होंगी शुरू:अत्याधुनिक लैब के...

बहराइच के नानपारा आईटीआई में तीन नई ट्रेड होंगी शुरू:अत्याधुनिक लैब के साथ प्रवेश प्रक्रिया जल्द होगी शुरू


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नानपारा में 3.29 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक हाईटेक लैब स्थापित की जा रही है। इसके साथ ही संस्थान में तीन नई तकनीकी ट्रेड भी शुरू की जाएंगी, जिनका उद्देश्य युवाओं को नवीनतम औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह हाईटेक लैब बनजारन टांडा, शिवपुर रोड पर स्थित है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इसमें आधुनिक मशीनें व उपकरण स्थापित किए जाएंगे। लैब के पूरी तरह से संचालित होने के बाद छात्रों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा। संस्थान की नोडल प्रधानाचार्य स्मृति शर्मा ने बताया कि लैब शुरू होने के बाद ‘एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन (3डी प्रिंटिंग)’, ‘एडवांस्ड सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन’ और ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ जैसी तीन आधुनिक ट्रेडों का संचालन शुरू होगा। इन ट्रेडों का लक्ष्य क्षेत्र के युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना है। इस लैब में स्थापित अत्याधुनिक मशीनें और उपकरण छात्रों को आधुनिक उद्योगों में उपयोग होने वाली तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षार्थियों को देश-विदेश की औद्योगिक इकाइयों में रोजगार प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। नोडल प्रधानाचार्य ने यह भी जानकारी दी कि आगामी सप्ताह से इन नई ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर आवेदन कर इस आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ उठा सकेंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए संस्थान को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments