महराजगंज प्रशासन ने सरकारी राशन की कथित कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) फरेंदा शैलेन्द्र गौतम के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने थाना कोल्हुई क्षेत्र के राज ट्रेडर्स गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान 614 बोरी चावल और 80 बोरी गेहूं बरामद किया गया। जांच के दौरान, गोदाम संचालक खाद्यान्न से संबंधित आवश्यक अभिलेख और वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर उपलब्ध स्टॉक का ऑनलाइन रिकॉर्ड से भी मिलान नहीं हो पाया। इससे प्रथम दृष्टया अनियमितता और खाद्यान्न के अवैध भंडारण की आशंका सामने आई। बरामद चावल में फोर्टिफाइड राइस कर्नेल्स (FRK) पाए गए। यह विशेष प्रकार का चावल आमतौर पर सरकारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से वितरित किए जाने वाले राशन में मिलाया जाता है। FRK की मौजूदगी के कारण प्रशासन ने इसे सरकारी राशन का खाद्यान्न माना है और विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसडीएम ने संबंधित पूर्ति निरीक्षक को दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा जब्त किए गए समस्त खाद्यान्न को नियमानुसार सुरक्षित रखते हुए अन्य उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) को सुपुर्द कर दिया गया है, ताकि आम जनता के राशन वितरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। एसडीएम शैलेन्द्र गौतम ने बताया कि सूचना के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई थी। उन्होंने कहा कि जांच में बड़ी मात्रा में चावल एवं गेहूं बरामद हुआ है। उपलब्ध अभिलेखों और ऑनलाइन स्टॉक का मिलान नहीं हो सका तथा एफआरके युक्त चावल भी मिले हैं। यह प्रथम दृष्टया सरकारी खाद्यान्न से संबंधित प्रतीत हो रहा है और गलत कार्य करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
राज ट्रेडर्स गोदाम में सैकड़ों बोरा चावल-गेहूं बरामद:महराजगंज में रिकॉर्ड में शून्य स्टॉक, संचालक नहीं दिखा सका वैध प्रपत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












