HomeUncategorizedराज्यपाल के हाथों चमके निचलौल के सितारे; सरस्वती देवी कॉलेज के 3...

राज्यपाल के हाथों चमके निचलौल के सितारे; सरस्वती देवी कॉलेज के 3 छात्रों को मिला गोल्ड मेडल।*

रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।

महराजगंज।सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के 10वें दीक्षांत समारोह में जनपद के सरस्वती देवी पी.जी. कॉलेज, निचलौल का नाम उस समय गूंज उठा जब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कॉलेज के तीन छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से नवाजा।
वाणिज्य और कला संकाय में कॉलेज के विद्यार्थियों ने टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। M.Com में श्वेता कसौधन और B.Com में हिना मिर्जा ने सर्वोच्च अंक पाकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, M.A. (शिक्षा शास्त्र) में मोहम्मद कादिर ने स्वर्ण पदक पाकर संस्थान का नाम रोशन किया।
इस अभूतपूर्व सफलता पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक पवन दुबे ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच ग्रामीण अंचल के बच्चों ने जो मुकाम हासिल किया है, वह बेहद गौरवशाली है। इस बड़ी उपलब्धि पर कॉलेज स्टाफ, अभिभावकों और स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग ने हर्ष व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments