HomeHealth & Fitnessभाजपा नेता राजेश्वर सिंह के अनुरोध पर डीएम ने निघासन के ठाकुरपुरवा...

भाजपा नेता राजेश्वर सिंह के अनुरोध पर डीएम ने निघासन के ठाकुरपुरवा रपटा पुल एवं लालपुर बंधे का किया निरीक्षण।

निघासन-खीरी,08 जून(तरुणमित्र)। क्षेत्र में संभावित बाढ़ की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह के अनुरोध पर सोमवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह निघासन पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैलहा रपटा पर चल रहे सिल्ट सफाई कार्य तथा लालपुर तमोलीनपुरवा बांध के मरम्मत कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर राज राजेश्वर सिंह ने जिलाधिकारी को क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों की जानकारी देते हुए बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
राज राजेश्वर सिंह ने कहा कि समय रहते आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएं तो क्षेत्र के हजारों लोगों को बाढ़ की परेशानी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। उनके द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर जिलाधिकारी ने सहमति जताई और संबंधित अधिकारियों निर्देशित करते हुये खंड विकास अधिकारी को बाढ़ सुरक्षा एवं राहत कार्यों में तेजी लाने तथा सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही रपटा पुल के स्थान पर स्थानीय लिगों की पुल की मांग पर भी अधिशासी अभियंता को पी एम जे एस बाई से वार्ता कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित भी किया। क्षेत्रीय लोगों ने बाढ़ संबंधी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए राजा राजेश्वर सिंह की पहल की सराहना की।
इस दौरान एसडीएम राजीव निगम, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनिल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र भदौरिया सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments