तृणमूल कांग्रेस (TMC) को राज्यसभा में दूसरा झटका लग गया है। सुखेंदु शेखर रे के बाद सुष्मिता देव ने भी राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। असम से आनी वाली सुष्मिता साल 2021 में कांग्रेस छोड़कर TMC में शामिल हुई थीं। अब चर्चा है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकती हैं और उसके टिकट पर राज्यसभा जा सकती हैं। वहीं, टीएमसी के कई लोकसभा सांसद भी अलग गुट बना चुके हैं। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के विधायक दल में भी टूट हो चुकी है और ममता बनर्जी के फैसले के खिलाफ ऋतब्रत बनर्जी नेता विपक्ष बन गए हैं और यह मामला कोर्ट तक चला गया है।
राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन को भेजे अपने इस्तीफे में सुष्मिता देव ने लिखा है, ‘मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं और और आपसे अनुरोध है कि इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। मैं आपको, माननीय डिप्टी चेयरमैन को और राज्यसभा सचिवालय को धन्यवाद देना चाहती हूं कि मेरे कार्यकाल के दौरान सबने सहयोग दिया।’
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।












