HomeUncategorizedजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा टास्क फोर्स की समीक्षा...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

 

 

 

विद्यालय खुलने के पश्चात् नामांकन अभियान चलाकर नये नामांकन पर विशेष बल दिया जाए-जिलाधिकारी

 

 

 

निर्माणाधीन विद्यालयों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान-जिलाधिकारी

 

 

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों से समीक्षा करते हुए परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं पी0एम0श्री विद्यालयों में गतिमान कार्यों की प्रगति के विषय में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रत्येक माह अपने लक्ष्य के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण में इस बात का भी ध्यान रखना है कि समस्त योजनाओं के साथ ही साथ विद्यालयों में हो रहे कार्यों को भी विशेष रूप से देखना है तथा जो भी कमी दिखायी दे उसके संबंध में संबंधित अध्यापक को उचित निर्देश भी प्रदान करें। उन्होने कहा कि निरीक्षण के दौरान दिये गये पैरामीटर्स के अनुसार कितने पूर्ण हुए, इसकी भी जानकारी ली जाए और निरीक्षण आख्या में अवगत कराया जाए। विद्यालय खुलने के पश्चात् नामांकन अभियान चलाकर नये नामांकन पर विशेष बल दिया जाए। सभी विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल, पेयजल, शौचालय, दिव्यांग शौचालय आदि प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करायें जाए। विद्यालय में स्मार्टक्लास का संचालन एवं इंटरनेट की कनेक्टिविटी प्रत्येक दशा में सुनिश्चित रखी जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि निर्माणाधीन विद्यालयों के निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि जांच के दौरान कमी पायी गई तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। विद्यालयों में प्रत्येक दिवस बच्चों को प्रार्थना समय के दौरान समाचार पत्र अवश्य पढ़कर सुनाया जाए, जिससे उन्हें दिन भर की होने वाली घटनाओं आदि की जानकारी होती रहे। बच्चों की उपस्थिति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करायी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक माह शिक्षक-अभिभावक मीटिंग अवश्य करायी जाए, जिसमें बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित किया जाए कि प्रत्येक दिवस अपने बच्चों को विद्यालय भेजें। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की कमी के लिए संबंधित को जिम्मेदार मानते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

बैठक का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ने किया। बैठक में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, जिला समन्वयक सहित अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments