#बस्ती_न्यूज
बस्ती क्षेत्र के अमोढ़ा खास राजस्व गांव में चकबंदी कैंप का आयोजन किया गया। राजा जालिम सिंह किला परिसर में आयोजित इस शिविर में चकबंदी प्रक्रिया से संबंधित किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। चकबंदी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने काश्तकारों से सीधे संवाद किया। उन्होंने एक-एक काश्तकार को बुलाकर चकबंदी से संबंधित लंबित फाइलों की सुनवाई शुरू की। काश्तकारों ने अपनी मालियत, चेकआउट, रकबे में कमी, उड़ान चक और अन्य संबंधित मामलों को चकबंदी अधिकारी के सामने रखा। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक समय बहादुर सिंह, पेशकार राकेश कुमार, चकबंदी लेखपाल जयराज वर्मा और अनिरुद्ध कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमोढ़ा खास में चकबंदी शिविर लगा:किसानों की समस्याओं का समाधान, अधिकारी हुए रूबरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












