बहराइच के नानपारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर एक संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बहराइच के लोकसभा सदस्य डॉ. आनंद गौड़, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि बीते वर्षों में भारत ने आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, ग्रामीण विकास और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष डी.के. श्रीवास्तव, महाआचार्य राम उजागर मिश्रा, पुजारी संतोष पाण्डेय और राम गोपाल मिश्रा को सांसद डॉ. गौड़ ने अंगवस्त्र व पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया। आनंद रस्तोगी ने सांसद को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेश शाह, पंडित राम उजागर मिश्रा, कृपाराम वर्मा, नवाबगंज प्रमुख जय प्रकाश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रेखा पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक जी, अभिलाष श्रीवास्तव, अरुणेंद्र सिंह, संदीप अग्रवाल, वसीम हसन राजा, अनिल पाण्डेय, अमित पाण्डेय, घनश्याम सिंह और संतोष मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके बाद आयोजित वैचारिक गोष्ठी में क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसका संचालन अमित पाण्डेय ने किया। चर्चा के दौरान रेलवे स्टेशन मार्ग के विकास तथा क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि प्रत्येक ब्लॉक में मिनी स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सहभागिता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बहराइच में सांसद ने प्रबुद्ध वर्ग को सम्मानित किया:प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल पूर्ण होने पर संवाद कार्यक्रम आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












