श्रावस्ती जिले के बसभरिया पुरैना गांव में एक गाय के असामान्य व्यवहार ने ग्रामीणों का ध्यान खींच लिया था। गाय सात दिनों तक एक खेत में लगातार चक्कर लगाती रही, जिससे लोगों में कौतूहल और चिंता फैल गई।वहीं आठवें दिन गाय के परिक्रमा पर विराम लग गया। पशु चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया गाय ‘सर्रा’ (हाइपोग्लाइसीमिया) नामक बीमारी से पीड़ित है। आठवें दिन पुलिस ने गाय को हसनाभारी निवासी उसके मालिक को ढूढ़कर सौंप दिया और अनावश्यक भीड़ न जुटने के निर्देश भी दिए। गाय मालिक का कहना है कि वह अपनी गाय लेने गए थे लेकिन वहां लोगों ने उन्हें गाय नहीं दिया। ग्रामीणों के अनुसार, गाय ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खेत में घूमना शुरू किया था और इसके बाद लगातार परिक्रमा करती रही। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे जिले से लेकर प्रदेश भर में इसकी चर्चा फैल गई। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसे देखने मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ग्रामीणों ने इसे दैवीय संकेत मानकर गाय की पूजा-अर्चना भी की। मामले की सूचना मिलने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। पशु चिकित्सकों ने गहन जांच के बाद बताया कि गाय ‘सर्रा’ यानी हाइपोग्लाइसीमिया नामक बीमारी से ग्रस्त है, जिसके कारण इस तरह का व्यवहार देखने को मिलता है। गाय का तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और गाय को उसके मालिक के सुपुर्द किया। साथ ही, ग्रामीणों को अनावश्यक भीड़ न लगाने के भी निर्देश दिए गए। फिलहाल गांव के लोग गाय के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जता रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पूरा मामला बीमारी से जुड़ा हुआ है। फिलहाल अभी भी लोगों को गाय के चक्कर लगाने के पीछे की मुख्य वजह क्या है उसका इंतजार है। बीमारी या फिर कुछ और ये आने वाला समय बताएगा, हालांकि गाय ने चक्कर लगाना बंद कर दिया है और अब चारा पानी भी खा रही।
श्रावस्ती में परिक्रमा कर रही गाय की तबीयत बिगड़ी:पुलिस की मौजूदगी में परिवार को सौंपा, डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












