HomeHealth & Fitnessबसपा शीर्ष नेतृत्व ने ब्रह्मपाल सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मुरादाबाद मंडल...

बसपा शीर्ष नेतृत्व ने ब्रह्मपाल सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मुरादाबाद मंडल के मंडल जोन प्रभारी बनें

बिजनौर। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य मंत्री मायवती के आशीर्वाद एवं बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर ब्रह्मपाल सिंह को मुरादाबाद मंडल का मंडल जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लंबे संघर्ष और समर्पण का परिणाम बताया।

ब्रह्मपाल सिंह ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की यात्रा साझा करते हुए बताया कि वर्ष 1978 में बी.ए. और 1979 में बी.एड. की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने छात्र संगठन का प्रतिनिधित्व शुरू किया। इसके बाद वर्ष 1980 में टिहरी और ऋषिकेश जैसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सरकारी सेवा के दौरान कर्मचारी संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाई।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1986 में बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित आरक्षण बचाओ सम्मेलनों के माध्यम से उनका संपर्क कांशीराम और बहन मायावती से हुआ। इसके बाद हरिद्वार, ऋषिकेश, डोईवाला और देहरादून सहित कई क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन किया।

वर्ष 1989 में बिजनौर स्थानांतरण के बाद उन्होंने बामसेफ और सामाजिक संगठनों के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों का जिला और प्रांतीय स्तर पर नेतृत्व किया। 31 जनवरी 2012 को सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखते हुए संगठन सचिव, विधानसभा अध्यक्ष, जिला सचिव, विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी और सेक्टर प्रभारी जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया।

ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी ने उनकी मेहनत, समर्पण और लगन को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह महापुरुषों के मिशन और आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सर्व समाज में भाईचारा स्थापित कर बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में लाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य  बहन मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments