Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सांड के हमले में घायल युवक की मौत:मेडिकल स्टोर से घर लौटते...

सांड के हमले में घायल युवक की मौत:मेडिकल स्टोर से घर लौटते समय पटकर मारा था, सिर में आई थी चोट


बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित मिहिपुरवा नगर पंचायत में सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक मनीष कुमार वर्मा की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मनीष करीब सात दिन पहले सांड के हमले में घायल हुए थे, जिसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मनीष कुमार वर्मा मिहिपुरवा कस्बे में स्थित अर्चना मेडिकल स्टोर पर काम करते थे। बीते पांच जून को शाम को दुकान से काम खत्म कर घर लौटते समय रास्ते में एक सांड ने उन पर हमला कर दिया था। इस हमले में सांड ने उन्हें पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग घायल मनीष को लेकर पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया था। हालांकि, लखनऊ में भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्य मनीष को लेकर वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मनीष कुमार वर्मा के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। इस घटना से परिजनों में दुख का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments