गोसाईगंज, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के पैनोरामा परिसर स्थित शिव शक्ति वाटिका में श्री हनुमान जी के ‘प्रादुर्भाव’ की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘प्राकट्य दिवस उत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गूंज उठा। उत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री सुन्दर काण्ड का पाठ किया। शाम को आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने हनुमान जी के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। देर शाम महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में डिम्पी बाजपेयी, रीता ऋषेश्वर, दीपक टेकरीवाल, भूपेश बंसल, सीमा जैन, आर के खरे, अरुण कपूर, निधि चतुर्वेदी, शालिनी मुकेश सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हिंदू जनजागृति समिति की ओर से प्रशांत वैती, सुनील कुमार गुप्ता और डॉ. शुभम शुक्ला सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।












