श्रावस्ती के जमुनहा विकास खंड के ग्राम महादेवा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वेक्षण के तहत एक खुली बैठक आयोजित की गई। यह बैठक गांव के राजा महल परिसर में हुई, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी मकरंद वर्मा और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान, कुल 49 लाभार्थियों की सूची ग्रामीणों के सामने पढ़कर सुनाई गई। इस पर ग्रामीणों से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजना की पात्रता और अपात्रता के मानकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से कराई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए और अपात्रों को योजना का लाभ न मिल सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार, चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जा रहा है, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सके।
गांव की चौपाल में गूंजा आवास योजना का मुद्दा:महादेवा में खुली बैठक में पढ़ी गई 49 लाभार्थियों की सूची
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












