Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया:डीएम कार्यालय में धरना स्थल के...

बहराइच में रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया:डीएम कार्यालय में धरना स्थल के पास इकट्‌ठे हुए, जमकर नारेबाजी


बहराइच में ग्राम रोजगार सेवक संघ पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में रोजगार सेवकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में रोजगार सेवक सोमवार दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय के पास धरना स्थल पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वे दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता के लिए रोजगार सेवक को पद से हटाने हेतु ग्राम पंचायत सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत के बजाय ग्राम सभा के दो-तिहाई बहुमत से प्रस्ताव की व्यवस्था करना शामिल है। उनकी दूसरी प्रमुख मांग मासिक मानदेय भुगतान के लिए पृथक बजट का प्रावधान करना है। रोजगार सेवकों का कहना है कि प्रदेश में 12 से 14 महीने का मानदेय बकाया है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल मानदेय भुगतान की मांग की। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे 1 जुलाई को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments