Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में बुलेट सवार जानवर से टकराया:नेशनल हाईवे-730 पर हादसा, घायल का...

इकौना में बुलेट सवार जानवर से टकराया:नेशनल हाईवे-730 पर हादसा, घायल का अस्पताल में इलाज जारी


इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर एक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार देर शाम जगदीशपुर के सामने उसकी मोटरसाइकिल एक छुट्टा जानवर से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के खरगौरा गणेश निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद अनीश पुत्र रियाज अहमद बुधवार देर शाम किसी काम से इकौना जा रहे थे। जैसे ही वह जगदीशपुर के सामने पहुंचे, सड़क पर अचानक आए एक छुट्टा जानवर से उनकी बुलेट मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments