HomeHealth & Fitnessभातखण्डे विवि में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ क्षारोपण

भातखण्डे विवि में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ क्षारोपण

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर एक वृहद एवं प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक,कर्मचारी एवं अन्य सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के नवागत कुलसचिव सुशील प्रताप सिंह द्वारा पौधारोपण कर किया गया। उनके द्वारा किए गए इस शुभारंभ के पश्चात सभी उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण में भाग लिया और परिसर को हरित बनाने की दिशा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर तथा आवासीय परिसर में फलदार, छायादार एवं पर्यावरण को शुद्ध करने वाले विविध प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। आम, नीम, पीपल जैसे उपयोगी वृक्षों को विशेष रूप से रोपित किया गया, जो न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि भविष्य में स्वच्छ वायु, हरियाली एवं जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी मनीष कुमार कुशवाहा, अतिथि शिक्षक डॉ.काजल ओझा, डॉ. एकता वर्मा एवं चांदनी यादव सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारीगण राजेश यादव, रितेश शंकर अवस्थी, आनन्द सिंह, बद्री प्रसाद यादव, उत्कर्ष चंद्र, विनीत वर्मा आदि की उपस्थिति रही।

 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments