Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लुंबिनी कप कराटे में भारत दूसरे स्थान पर:बहराइच में नानपारा के खिलाड़ियों...

लुंबिनी कप कराटे में भारत दूसरे स्थान पर:बहराइच में नानपारा के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदक


नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के दांग तुलसीपुर जिले में आयोजित प्रथम इंटरनेशनल स्कूल लेवल लुंबिनी कप कराटे प्रतियोगिता में भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। भारतीय दल ने ISKF के चीफ कोच सेंसई सलीम बख्श और कोच मोहम्मद फहीम के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कोलकाता की स्नेहा हलदार ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। नानपारा के शहरे आलम ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि सौरभ वाल्मीकि ने 75 किलोग्राम और जान मोहम्मद ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीते। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका सहित कुल पांच देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ISKF के कोच मोहम्मद फहीम को ‘बेस्ट कोच’ का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में काता और कुमिते की विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीकी दक्षता और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सलीम बख्श ने बताया कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन से विभिन्न देशों को एक-दूसरे की सभ्यता और संस्कृति को जानने तथा मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने का अवसर मिलता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments